Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

MP: जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, 6 आरोपियों से पूछताछ जारी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोमवार को एसपी ऑफिस के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आनंद चौधरी है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है। थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि गोदाम में आनंद की हत्या के पीछे करीब छह लोग शामिल हैं।  

बताया जा रहा है कि मृतक आनंद चौधरी और मुख्य आरोपित राहुल चौधरी दोस्त थे। कथित तौर पर आनंद ने राहुल कुशवाह को घर जाने से रोकने की कोशिश की थी, जिसके बाद राहुल ने उसकी हत्या कर दी। आरोपित राहुल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने मामले से जुड़े संदिग्ध आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।