Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

आरा में अवैध पिस्तौल से रील बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे  वीडियो के मामले में बिहार की आरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में युवक बिना लाइसेंसी पिस्तौल लहराते और उसमें कारतूस भरते नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद आरा पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया, जिस पर उसने वीडियो में अपनी मौजूदगी की पुष्टि की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। युवक के पास से पिस्तौल समेत एक गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया।