दिल्ली के संगम विहार इलाके में 20 साल के एक युवक की चाकू से कई बार गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संगम विहार में रहने वाले शादाब के रूप में हुई। पुलिस के वारदात की जगह पहुंचने तक युवक बुरी तरह से घायल था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में लगी है लेकिन अभी तक अपराधी का पता नहीं चल पाया है।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.