Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

गुरुग्राम में ब्रेकअप के बाद युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड पर केस दर्ज

 25 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगा ली, जिसके बाद उसकी प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। फांसी लगाने से पहले युवक ने मंगलवार अपने दोस्त को सुसाइड नोट भेजा, जो पिता के लिए था, जिसमें लिखा था कि पापा, कृपया मुझे माफ कर दीजिए, मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं।

इसके बाद दोस्त ने युवक के पिता को फोन किया जो जैकबपुरा में कृष्णा मंदिर में पुजारी हैं पुलिस ने बताया कि पुजारी और दूसरे लोग युवक के कमरे में पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो वे बिस्तर की चादर से छत के पंखे से लटका हुआ था। उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित के पिता ने सिटी पुलिस स्टेशन में युवक की प्रेमिका बताई गई महिला और उसके पुरुष मित्र, जिनका उल्लेख नोट में किया गया है, उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 पीड़ित के पिता ने पुलिस को बताया कि युवक ने दोपहर ढ़ाई बजे से शाम पांच बजे तक महिला से बात की थी जिसके बाद उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शिकायत के बाद महिला और उसके दोस्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच जारी है।