Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

यूट्यूबर अरमान मलिक ने हरिद्वार में किया हंगामा

हरिद्वार ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्नानगर में यूट्यूबर व बिग बॉस में कंटेस्टेंट रहे चुके अरमान मलिक ने एक युवक के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। युवक ने सोशल मीडिया पर अरमान मलिक के परिवार को लेकर भद्दे कमेंट किए थे।

बुधवार को यहां शूट के लिए पहुंचे अरमान को युवक के घर पता चला तो वह अपने साथियों संग वहां जा पहुंचा। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां घंटों तक हंगामा चला। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।