Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

इंदौर में महिला मेकैनिकों ने बनाई 'यंत्रिका' इलेक्ट्रिक साइकिल, महंगे ईंधन के दौर में किफायती विकल्प

Madhya Pradesh: जब ईंधन की कीमतें चुभने लगती हैं, तब नवाचार तेजी से आगे बढ़ता है। मध्य प्रदेश में इंदौर के गैर सरकारी संगठन 'समान सोसाइटी' से जुड़ी पांच महिला मैकेनिकों की टीम ने 'यंत्रिका' नाम की किफायती इलेक्ट्रिक साइकिल विकसित की है।

आईआईटी बॉम्बे के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रौद्योगिकी विकल्प केंद्र के सहयोग से विकसित ई-साइकिल का मकसद खास कर महिलाओं और कम आय वर्ग के लोगों के लिए कम लागत वाला और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन देना है।

फिलहाल प्रोटोटाइप की कीमत लगभग 32 हजार रुपये है, लेकिन निर्माताओं का कहना है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन से आगे चलकर खुदरा कीमत 25 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। डेवलपर्स के मुताबिक छह महीने के परीक्षण और सुधार के बाद, ई-साइकिल ने कई जांच पास किए हैं और आईआईटी बॉम्बे से 10 यूनिट का ऑर्डर हासिल कर लिया है।