Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

जम्मू से कारगिल तक महिला बाइकरों की रैली, विजय दिवस और ऑपरेशन सिंदूर को सम्मान

Jammu and Kashmir: जम्मू के बलिदान स्तंभ से लद्दाख के रेजांग ला तक शुक्रवार को 26 महिला बाइकरों ने रैली निकाली। रैली ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है। बाइकर कारगिल विजय दिवस की 26वीं सालगिरह पर कारगिल युद्ध स्मारक तक जाएंगे।

रैली का आयोजन महिला संगठन - शक्ति उद्घोष फाउंडेशन और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने किया है। बाइकरों ने कहा कि वे रैली में शामिल होकर काफी उत्साहित हैं। रैली रोमांचक है। साथ ही उन्हें कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिल रहा है।

रैली रवाना होने से पहले बच्चों ने कलाकृतियां बनाईं। ये कलाकृतियां भारतीय सेना के सम्मान और बाइकरों की सुरक्षित यात्रा की कामना के लिए थीं। शुक्रवार को शुरू हुई रैली 26 जुलाई को कारगिल पहुंचेगी। कारगिल जीत की सालगिरह पर उसी दिन विजय दिवस है।