Breaking News

सेंसेक्स 273 अंक चढ़कर 77,928, निफ्टी 66 अंक बढ़कर 24,317 पर क्लोज हुए     |   लोकसभा के बाद राज्यसभा से वंदे मातरम् बिल पास, अब रोक डालने पर एक्शन का रास्ता     |   CWC: मोहम्मद बासिल के पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल जीतने पर PM मोदी ने बधाई दी     |   गुजरात में 3 दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द     |   वेस्ट एशिया संकट: PM मोदी की वरिष्ठ मंत्रियों संग बैठक, सप्लाई चेन को किया रिव्यू     |  

तूफान में मकान गिरने से महिला की मौत

गुजरात के साबरकांठा में आए तूफान के दौरान अगियोल गांव में एक घर गिरने से महिला की मौत हो गई। महिला उस वक्त घर के अंदर सो रहा थी। उसे तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गुजरात के कुछ हिस्सों में बेमौसम बारिश देखी गई, जबकि अहमदाबाद में धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है। राज्य कृषि विभाग ने किसानों को बेमौसम बारिश से अपनी फसलों को बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह जारी की है।