Breaking News

'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |   'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |  

इंदौर में अचानक बढ़ी चेहरे के आंशिक लकवा मरीजों की संख्या, ये वजह आई सामने

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर में चेहरे के आंशिक लकवा मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। डॉक्टरों ने इस चिंताजनक ट्रेंड की जानकारी दी। उन्होंने इसकी वजह शहर के तापमान में अचानक गिरावट और सर्द हवा के संपर्क में आना बताया। ज्यादातर मरीज 18 से 45 साल के हैं। ये वो लोग हैं, जो लंबे समय तक खुली हवा में रहते हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक ये बीमारी जानलेवा तो नहीं, लेकिन सही समय पर इलाज न कराने से स्थायी विकार हो सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए डॉक्टरों ने लोगों से ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचने और चेहरे पर थोड़ी भी जकड़न महसूस करने पर फौरन उपचार कराने की सलाह दी है।