Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

केरल में जंगली हाथी के हमले में एक शख्स की मौत, तीन महीने में गई पांच लोगों की जान

Kerala: केरल के पथानामथिट्टा में सोमवार को जंगल के किनारे एक जंगली हाथी ने 53 साल के शख्स की जान ले ली। शख्स अपने घर के पास से उस हाथी को भगाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि हाथी के हमले में उस शख्स की मौत हो गई है। केरल में पिछले तीन महीनों में पांचवीं मौत है।

बीजू पेशे से ऑटो चालक थे। वो हाथी की आवाज सुन कर पत्नी के साथ घर से बाहर आए। इस दौरान हाथी ने उसे अपनी सूंड से पकड़ लिया और दो बार जमीन पर पटक दिया और उनकी जान चली गई।