TMC के सांसद जवाहर सरकार ने कोलकाता केस के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर दी है. उन्होंने पत्र में लिखा, “आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से मैंने एक महीने तक सब्र रखा और आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ ममता बनर्जी की पुरानी शैली में आपके सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था.
ऐसा नहीं हुआ है और सरकार जो भी कदम उठा रही है अब बहुत कम और काफी देर हो चुकी है. मुझे लगता है कि इस राज्य में बहुत पहले ही सामान्य स्थिति बहाल हो गई होती अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के ग्रुप को तोड़ दिया जाता और दोषियों को तुरंत बाद सजा दे दी जाती.”