Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

श्रीनगर और गांदरबल में एसआईए की छापेमारी, ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच जारी

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को श्रीनगर और गांदरबल जिलों में छापेमारी की। ये जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के मुताबिक, तड़के शुरू की गई छापेमारी में मध्य कश्मीर के श्रीनगर और गांदरबल जिलों में कई जगहों पर तलाशी ली गई।

इनमें शहर के बटमालू इलाके के दियारवानी में तुफैल भट के आवास पर की गई छापेमारी भी शामिल है। एसआईए ने भट को पिछले महीने ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी इस मामले की जांच का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल से आशय डॉक्टरों समेत ऐसे पेशेवरों से है, जिन्हें कथित रूप से उग्र विचारधारा अपनाने के लिए उकसाया गया और वे 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट में कथित तौर पर संलिप्त पाए गए।