Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाहर से गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया। स्कूल से बच्चों के लौटने पर गेट बंद मिला तो कई घंटे बाद पड़ोसियों ने ताला तोड़ा। अंदर जाते ही देखा तो महिला मृत पड़ी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सिर, माथा, हाथ और गले पर वार कर हत्या की गई है। कई टीमें खोजबीन में लगाई गई हैं। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य एकत्र कर रही है।