शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "CISF की महिला सुरक्षाकर्मी ने जिस प्रकार नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारा है उस घटना की निंदा की जानी चाहिए क्योंकि यह सभ्य समाज का तरीका नहीं है लेकिन जिस तरह संजय राउत ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने का समर्थन किया है,
मैं आज दावे के साथ कहता हूं कि खुद संजय राउत जिस तरह लोगों का दिल दुखाने वाली इतनी बातें करते हैं वे तैयार रहें किसी दिन उन्हें भी थप्पड़ पड़ जाएगा। मैं किसी के थप्पड़ मारे जाने का समर्थन नहीं करता हूं। हम एक सभ्य समाज में रहते हैं, हम किसी से असहमत हो सकते हैं लेकिन असहमति प्रदर्शित करने के लिए किसी व्यक्ति को मारना सर्वथा गलत है।"