Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बिटकॉइन क्या है और क्रिप्टोकरेंसी कैसे काम करती है?

 महाराष्ट्र की राजनैतिक लड़ाई में बिटकॉइन नया मुद्दा बनकर उभरा है। बीजेपी ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) नेता सुप्रिया सुले पर क्रिप्टोकरेंसी से कथित जुड़ाव को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि सुप्रिया सुले ने बीजेपी के सभी आरोपों से इनकार किया है।

बिटक्वाइन सबसे ज्यादा मान्यता प्राप्त क्रिप्टोकरेंसी का नाम है, जिसे ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है। क्रिप्टोकरेंसी का कोई आंतरिक मूल्य नहीं होता है और इसे सोने जैसी किसी अन्य वस्तु के बदले में भुनाया नहीं जा सकता है। इसका कोई भौतिक रूप भी नहीं है और यह केवल कंप्यूटर नेटवर्क पर ही मौजूद है। इसकी आपूर्ति एक स्वतंत्र प्रोटोकॉल की ओर से निर्धारित होती है, किसी केंद्रीय बैंक की ओर से नहीं।