Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

छपरा फायरिंग मामले पर क्या बोले चिराग पासवान

पटना: छपरा फायरिंग मामले पर हाजीपुर से LJP (रामविलास) उम्मीदवार और LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "ये चिंताजनक है। चुनाव में इस तरह की हिंसक झड़प उचित नहीं है. जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव के समय हर किसी को संयम बरतने की जरूरत है."

सारण लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के बयान पर उन्होंने कहा, "जो भी दोषी है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन ये समय इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगाने का नहीं है। अगर इस तरह की बातें होंगी तो हमारे पास भी कई तरह के उदाहरण हैं."