पश्चिम बंगाल की सिताई विधानसभा सीट पर बुधवार को टीएमसी प्रत्याशी संगीता रॉय की सीआरपीएफ जवानों से नोकझोंक हो गई। रॉय को सीआरपीएफ जवानों से उनकी तैनाती के संबंध में सवाल पूछते देखा गया।
रॉय ने कहा, "सिताई विधानसभा केंद्र है न, ये टीएमसी का गढ़ है। ये ममता बनर्जी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। सभी को वोट देने आना चाहिए। हमको सेलिब्रिटी की तरह महसूस करना है।"
पश्चिम बंगाल में सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हो रही है।