पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। गुरुवार की सुबह सड़कों पर यातायात भलें कम ही दिखा, लेकिन कई दिनों के बाद दुकानें खुलीं।
हिंसा के बाद से बंद कई प्राथमिक विद्यालय भी गुरुवार को खुले। हिंसा के मद्देनजर निलंबित की गई इंटरनेट सेवाएं ज्यादातर हिस्सों में बहाल कर दी गई हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में अब भी भारी पुलिस बल तैनात है।