Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल निजी अस्पताल में स्थानांतरित

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को मंगलवार को आगे की चिकित्सकीय जांच के लिए एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। उन्हें सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल को जब पूर्वी मेट्रोपॉलिटन बायपास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, उस समय उनकी स्वास्थ्य स्थिति “स्थिर” थी।

उन्होंने पीटीआई वीडियो को बताया, “चिकित्सकों द्वारा कुछ मेडिकल जांच कराने की सलाह दिए जाने के बाद आज राज्यपाल को निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। ये जांच इस अस्पताल में ही की जाएंगी।” उन्होंने बताया कि इन चिकित्सकीय परीक्षणों के आधार पर राज्यपाल के आगे के इलाज की दिशा तय की जाएगी। बोस ने शनिवार रात मुर्शिदाबाद के दंगा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे से लौटने के बाद सीने में तकलीफ की शिकायत की थी।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पूर्वी कमान अस्पताल में राज्यपाल से मुलाकात की थी। इसके बाद वह पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी रवाना हुईं, जहां उन्होंने 1,600 मेगावाट की विद्युत परियोजना की आधारशिला रखने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।