Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां ईस्टर्न कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी। उन्हें सुबह करीब 10 बजे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेएसडब्ल्यू के 1,600 मेगावाट बिजली संयंत्र के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी रवाना होने से पहले अस्पताल में बोस से मुलाकात की।

हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने राज्यपाल से कमांड अस्पताल में मुलाकात की। वह बीमार हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।’’ राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में जकड़न की शिकायत की थी।