Breaking News

बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |   ‘सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन देंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |   बंगाल चुनाव: ‘45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे’, कोलकाता में अमित शाह ने कहा     |  

आम की फसल पर मौसम की मार, किसान बेहाल

आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के पास नुन्ना मैंगो मार्केट के किसान फसल पर मौसम की मार की वजह से मुश्किलों से जूझ रहे हैं। नुन्ना मैंगो मार्केट के एशिया में आम का सबसे बड़ा बाजार होने का दावा किया जाता है।

किसानों का कहना है कि मौसम की मार से उनकी फसल, बाजार के लायक नहीं रही। आम की कीमत में भारी गिरावट आई है और किसानों को मुनाफे की आस खत्म हो गई है।

हालत ये है कि कई किसानों को कर्ज और कमीशन चुकाने के बाद कुछ भी नहीं बचता है। आम की पारंपरिक फसल से अब अच्छी आमदनी नहीं हो रही। लिहाजा कई किसान व्यावसायिक फसलों का रुख कर रहे हैं।

किसानों ने सरकार से तुरंत मदद की गुहार लगाई है। साथ ही वे मांग कर रहे हैं कि सरकार लंबे वक्त तक उनकी रोजी-रोटी के लिए समाधान खोजे।