Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Himachal: इस साल राज्य में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार, मौसम विभाग का अनुमान

Himachal: हिमाचल प्रदेश में इस साल सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। स्थानीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन महीने में राज्य के ज्यादातर हिस्सों, खास कर मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना काफी है।

राज्य में सर्दियों में सामान्य से कम बारिश हुई थी। अब गर्मी में औसत से ज्यादा तापमान रहने के आसार हैं। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि राज्य भर में छह मार्च तक शुष्क मौसम रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।