हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रंनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर से 'भारत को 2014 में आजादी मिली' वाली बात दोहराई है. कंगना रंनौत ने कहा कि वह चाहती हैं कि भारत एक हिंदू राष्ट्र बने।
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज सदियों तक मुगलों और फिर अंग्रेजों की दासता को देखा और झेला। जब देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ तो 1947 के बाद देश पर वर्षों तक कांग्रेस का कुशासन रहा।