रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "पूरा देश देख रहा है कि जब से हम सरकार में आए हैं नक्सलवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं।
लगातार मुठभेड़ में नक्सली मारे जा रहे हैं आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं, गिरफ्तारी भी हो रही है। हम पुनर्वास नीति को और अच्छा बनाना चाहते हैं ताकि नक्सली विकास की मुख्य धारा से जुड़े और आत्मसमर्पण करें।"