Breaking News

लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |   अजरबैजान में रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं: जेलेंस्की     |   स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप     |   स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान     |   जेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल     |  

हम ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से निष्पक्ष नहीं था- राहुल गांधी

Election results: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया और कहा कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।”

उन्होंने लिखा कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।

राहुल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।”

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मात्र छह सीटों पर सिमट गई। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (बीजेपी) को 200 से अधिक सीट हासिल हुईं।