Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

वायनाड की घटना एक भयानक त्रासदी है: राहुल गांधी

वायनाड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मैं कल से यहां हूं, कल हम घटनास्थल पर गए थे. हम शिविरों में गए थे, हमने यहां की स्थिति का आकलन किया. आज प्रशासन और पंचायत के साथ बैठक हुई है. उन्होंने हमें संभावित हताहतों की संख्या, क्षतिग्रस्त हुए घरों की संख्या और उनकी रणनीति के बारे में जानकारी दी.

हम यहां हर संभव मदद करने के लिए हैं. कांग्रेस परिवार यहां 100 से ज्यादा घर बनाने का वादा करना चाहेगा. यह एक भयानक त्रासदी है, केरल ने एक क्षेत्र में इस तरह की त्रासदी नहीं देखी है.