Breaking News

राम मंदिर दान चोरी मामला, SIT जांच में लापरवाही के सबूत मिले     |   अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे     |   WB: बैंक अकाउंट्स फ्रीज होने पर तृणमूण कांग्रेस ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया     |   एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी अरेस्ट     |   दाखिल-खारिज व्यवस्था में सुधार, बिहार सरकार ने लागू किए नए प्रावधान     |  

मनाली में भारी बारिश से ब्यास नदी उफान पर, किनारे पर बनी कई दुकानों को हुआ नुकसान

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मनाली में भारी बारिश की वजह से ब्यास नदी उफान पर है। इसकी वजह से नदी के किनारे के इलाके में  बने घरों और दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मनाली शहर के पास एक छोटे से गांव बाहंग में कई दुकानदारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। ब्यास नदी के बढ़ते जल स्तर ने उनकी दुकानें बर्बाद कर दीं। चपेट में आईं दुकानों का सामान पानी में भी बह गया।

छोटे व्यवसाय मालिकों ने दुकानों में रखे अपने सामान को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन बढ़े जल स्तर की वजह से उनकी ये कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। हालांकि नुकसान झेल रहे दुकानदार इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि कोई जनहानि नहीं हुई। ब्यास नदी के बढ़ते जलस्तर से बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे के इलाकों को खाली करने और सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा है।