Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Punjab: सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ अभियान शुरू किया, पुलिस ने दो तस्करों के घर गिराए

पंजाब सरकार ने ड्रग्स और नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए 'युद्ध नशयां विरुद्ध' अभियान शुरू किया है। इस पहल में पंजाब पुलिस ने रविवार को फिल्लौर में एक ड्रग्स तस्कर का घर गिरा दिया। पुलिस ने बताया कि उसने ड्रग्स बेचकर हुई आमदनी से पंचायत की जमीन पर घर बनाया था।

पुलिस ने एक और कुख्यात ड्रग तस्कर, भोली नामक महिला के घर को तोड़ गिराया। पुलिस के मुताबिक, भोली पिछले 20 साल से नशे के कारोबार में है। पंजाब सरकार ने नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है।

राज्य सरकार के मुताबिक पंजाब से नशे को पूरी तरह खत्म करने के लिए अलग-अलग एजेंसियां तीन स्तरों की रणनीति पर काम कर रही हैं।