Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

भारत में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगपतियों का जो कर्ज माफ किया है, उससे मनरेगा मजदूरों को 24 साल तक मजदूरी दी जा सकती थी। राहुल गांधी गुरुवार ने राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस उम्मीदवार गोविंद राम मेघवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25-30 सबसे अमीर लोगों का कर्ज माफ कर दिया है। 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी की, युवा रोजगार की और महिलाएं महंगाई कम करने की बात कर रही हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। राजस्थान की बीकानेर सीट से बीजेपी के अर्जुन राम मेघवाल को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने गोविंद राम मेघवाल को मैदान में उतारा है। 18वीं लोकसभा के  लिए राजस्थान में दो चरणों में 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।