Breaking News

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास     |   ‘विपक्ष का रवैया गैर-जिम्मेदाराना’, राज्यसभा से वॉकआउट पर बोले जेपी नड्डा     |   पंजाब पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन     |   मध्य प्रदेश: दतिया विधानसभा सीट उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 34 फीसदी वोटिंग     |   जापान में आए भयानक भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हुई     |  

पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग जारी

आम चुनाव के छठे चरण में देश की कुल 58 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इसमें पश्चिम बंगाल की आठ सीटें भी शामिल हैं।  

तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा और बिष्णुपुर लोकसभा सीट में वोटिंग सुबह सात बजे शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

इस फेज में लगभग 15,600 वोटिंग बूथों पर कुल 1.45 करोड़ वोटर वोटिंग करेंगे।

मैदान में 79 उम्मीदवारों में से, बांकुरा और झारग्राम में सबसे ज्यादा 13-13 उम्मीदवार हैं। इसके बाद पुरुलिया 12 और मेदिनीपुर और तमलुक में नौ-नौ उम्मीदवार हैं।

बिष्णुपुर और घाटल सीटों पर सात-सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।