Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग जारी

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। मतदान शाम छह बजे खत्म होगा।अधिकारी ने बताया कि 9.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 4,136 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। महायुति गठबंधन में बीजेपी 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर मैदान में हैं। एमवीए गठबंधन की बात करें, तो कांग्रेस 101, शिवसेना (उद्धव गुट) 95 और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

बहुजन समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) समेत छोटी पार्टियां भी चुनाव लड़ रही हैं। बीएसपी 237 और एआईएमआईएम ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।