Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर मतदान हो रहा है, वे हैं-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ और मथुरा। 
कुल 91 उम्मीदवारों में से प्रमुख, जिनका भविष्य दूसरे चरण में तय किया जाएगा, उनमें अभिनेता से नेता बनीं हेमा मालिनी हैं, जो मथुरा से तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं और अरुण गोविल, जिन्होंने प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। उन्हें भगवा पार्टी ने उनके पैतृक स्थान मेरठ से उम्मीदवार बनाया है।

कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 80 संसदीय क्षेत्र हैं और लोकसभा चुनाव के सभी सात चरणों में मतदान होगा।