Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

गुलमर्ग में चलाया गया वोटर जागरूकता अभियान

जम्मू-कश्मीर में बारामूला के जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोटरों को जागरूक करने के लिए एक अभियान चलाया। यह अभियान गुलमर्ग के सुंदर पहाड़ी रिसॉर्ट में जमा देने वाले तापमान के बीच आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य मतदाताओं को आगामी आम चुनावों में भाग लेने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। इस अभियान में स्थानीय निवासियों के साथ साथ जिले भर के स्कूली छात्रों ने भी हिस्सा लिया। बच्चों ने मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग भी लिया।

जागरूकता अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में एक पेंटिंग प्रतियोगिता, स्नो स्कूटर रैली और एक इग्लू मतदान केंद्र का निर्माण शामिल था। आम चुनाव 2024 के लिए 19 अप्रैल से देशभर में सात चरणों में मतदान होगा जबकि बारामूला में 20 मई को वोट डाले जाएंगे।