Breaking News

‘बिल पास होना संभव ही नहीं था’, 131वां संविधान संशोधन बिल गिरने पर बोलीं प्रियंका गांधी     |   सैन्य जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं होगी: ईरानी अधिकारी     |   लखनऊ: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी पर FIR दर्ज करने के आदेश     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आज भी तेजी, 29 पैसे चढ़कर 92.85 पर पहुंचा     |   सेंसेक्स 504 अंक उछलकर 78,493 पर, निफ्टी 156 अंक चढ़कर 24,353 पर बंद हुए     |  

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, दो लोगों की गई जान

औरंगाबाद में भूमि विवाद में दो युवकों की लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव की है। मृतकों की पहचान घोड़दौड़ निवासी बिंदेश्वर सिंह के पुत्र राजू सिंह(26) एवं रामता सिंह के पुत्र पप्पू सिंह(32) के रूप में की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

घोड़दौड़ निवासी बिंदेश्वर सिंह एवं रामता सिंह के बीच चार कट्ठा जमीन की खरीद को लेकर कुछ माह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। हिंसक झड़प में चले लाठी-डंडे और रॉड के प्रहार से राजू सिंह, पप्पू सिंह एवं बिंदेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा लाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इस दौरान घायल राजू सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल पप्पू सिंह को बेहतर इलाज के लिए रोहतास के जमुहार स्थित एक प्राईवेट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से भी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए उतर प्रदेश के वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद तीसरे घायल बिंदेश्वर सिंह का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में इलाज चल रहा है।