Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

विजयवाड़ा की डॉक्टर ने सड़क पर CPR देकर बचाई मरीज की जान

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की डॉक्टर रावली पांच मई, 2024 को चाची से मिल कर लौट रही थीं। रास्ते में उन्होंने कुछ घबराए हुए लोगों को देखा, जो एक लड़के को घेरे हुए थे। लड़के को बिजली का झटका लगा था।

डॉक्टर रावली ने फौरन लड़के को सड़क पर ही लिटाया और पांच-छह मिनट तक (सीपीआर) दिया।

होश में आने पर लोगों ने लड़के को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया गया और ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई।

डॉक्टर रावली अपनी मेहनत के नतीजे से खुश हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की जिम्मेदारी ऐसी ही इमरजेंसी से निपटने की होती है।