Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

WB: कोलकाता के नजदीक भीड़ ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से कुछ किलोमीटर दूर रबींद्रनगर इलाके में भीड़ ने पुलिस पर हमला करने के साथ वाहनों में तोड़फोड़ की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। 

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। यह घटना एक स्थानीय मुद्दे को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के बाद हुई। पुलिस के मुताबिक भीड़ ने दक्षिण 24 परगना जिले के रबींद्रनगर पुलिस थाने के सामने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। 

अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पुलिस वाहनों पर पथराव किया और एक गश्ती कार का शीशा तोड़ दिया। इस हमले में कई अधिकारी घायल हो गए। घायलों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है, जिसके सिर पर ईंट लगने से चोट आई है। कई अन्य पुलिसकर्मी भी पत्थरबाजी में घायल हुए और खून से लथपथ देखे गए। हिंसा लगभग एक घंटे तक जारी रही। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। 

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने धीरे-धीरे भीड़ को पीछे धकेलते हुए इलाके में सड़क को खाली कराने का प्रयास किया।