Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

J-K: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों का बीमा 10 लाख रुपये किया, बड़े इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को दी मंज़ूरी

Jammu Kashmir: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए रविवार को तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये प्रति व्यक्ति करने को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने ये जानकारी दी। ये निर्णय जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में लिया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने पिछली बैठक के बाद की गई कार्रवाइयों की समीक्षा कर उन्हें अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करने तथा तीर्थयात्रा सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से 25 एजेंडा बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

उन्होंने कहा कि बैठक में प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई, जिनमें भवन (मंदिर परिसर) में निकास मार्ग का निर्माण, सांझीछत से भवन तक यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण, ढलान स्थिरीकरण कार्य, कटरा में श्री शंकराचार्य मंदिर और संबंधित सुविधाओं का निर्माण और जम्मू के चैतन्य आश्रम में दिव्यांगजनों के लिए विद्यालय का निर्माण शामिल है।

प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने गुणवत्ता और सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करते हुए समयसीमा का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। हट्ट गांव में नवनिर्मित हेलीपैड के संबंध में बोर्ड ने यह मंजूरी दी कि संशोधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद वो तीर्थयात्रा के बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिए श्राइन अधिनियम के तहत श्री शिव खोरी श्राइन बोर्ड को एकमुश्त वित्तीय अनुदान प्रदान करेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए दोनों तीर्थस्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं एक ही हेलीपैड से संचालित की जाएंगी। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड को कटरा शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का निर्देश दिया।