उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी के तट पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शनिवार को खत्म हो गया। महोत्सव परमार्थ निकेतन में मनाया जा रहा था। हफ्ते भर चले महोत्सव में दुनिया भर के 1,000 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के अलावा विश्व शांति और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
महोत्सव की समाप्ति मशहूर सूफी गायक कैलाश खेर के संगीतमय सुरों के साथ हुई। ये महोत्सव अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी थी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।
उत्तराखंड: ऋषिकेश में खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, योग के लिए जागरूकता
You may also like
Mumbai: बंधन बैंक ने खोली पहली डेडिकेटेड कॉर्पोरेट बैंकिंग ब्रांच, होलसेल बिजनेस में बढ़ोतरी पर नजर.
गाजियाबाद में सनसनी, रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो बहनों को मारी गोली.
CM योगी के बिजली आपूर्ति पर सख्त निर्देश, शहरों में 24 घंटे बिजली देने के निर्देश.
उत्तराखंड में 14 दिनों में लापता हुए 3 ट्रेकर्स, ट्रेकर्स की सुरक्षा के लिए बनेगा नया सिस्टम.