Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

Uttarakhand के अल्मोड़ा में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में करीब 23 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी।

हादसा अल्मोड़ा के मरचूला में हुआ। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। आलोक कुमार पांडे ने बताया कि अब तक सात लोगों की मौत की खबर है। जिला मजिस्ट्रेट ने आगे कहा कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है।

पुलिस और एसडीआरएफ के जवान सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे में मरने वाले लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा- "अल्मोड़ा जिले के मरचुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने की बेहद दुखद खबर मिली। जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए गए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालने और इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।"