Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उत्तर प्रदेश उप-चुनाव: गाजियाबाद में भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग जारी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भारी सुरक्षा के बीच उप-चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई। उत्तर प्रदेश की कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी सीटों पर उप-चुनाव हो रहा है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद जहां आठ सीटें खाली हो गईं, वहीं सीसामऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की वजह से इस सीट पर उप-चुनाव हो रहा है।

लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में ये पहला चुनावी मुकाबला है। कांग्रेस ये उप-चुनाव नहीं लड़ रही है और उसने अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। बीएसपी सभी नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के ऑफिस के मुताबिक 34.35 लाख से अधिक मतदाता वोटिंग के पात्र हैं, इनमें से 15.88 लाख महिलाएं हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वोटिंग शाम पांच बचे तक चलेगी। उप-चुनाव के लिए 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उसके बाद खैर और सीसामऊ में पांच-पांच उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।