Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

उत्तर प्रदेश: पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 29 साल के सौरभ राजपूत के रूप में हुई है और वे मर्चेंट नेवी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था। अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने सौरभ राजपूत की 27 साल की पत्नी मुस्कान और उसके 25 के प्रेमी साहिल को हिरासत में लिया। आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

उन्होंने बताया कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।