Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

उत्तर प्रदेश: मेरठ में वांछित अपराधी की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अपराधी मुठभेड़ में गुरुवार शाम को मारा गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रिंकू गुर्जर हत्या के एक मामले में फरार था। उसने कथित तौर पर आजाद नाम के एक व्यक्ति पर गोली चलाई और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

आजाद को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वारदात के दौरान रिंकू को भी गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी के मुताबिक पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।