Breaking News

ठाणे: पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, महिला डॉक्टर को मारा था थप्पड़     |   बिहार: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 22 एजेंडों पर लगी मुहर     |   बांग्लादेश: कॉक्स बाज़ार में रोहिंग्या कैंप में भूस्खलन, आठ लोगों की मौत     |   ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे     |   बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से की मुलाकात     |  

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत

फर्रुखाबाद में गंगा नदी में डूबने से दो युवकों की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोग स्नान करने के लिए गंगा के तट पर एकत्र हुए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह लोग गंगा में स्नान कर रहे थे, तभी दो युवक नहाते समय गहरे पानी में चले गए।

कादरीगेट थाने के प्रभारी केके कश्यप ने बताया कि इन दोनों को बचाने के लिए नाविक गंगा में उतरे और उन्हें नदी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मुताबिक, मृतकों की पहचान फर्रुखाबाद जिले के निवासी आशिक (18) और अभिषेक कटियार (24) के तौर पर हुई है।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन युवकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद जिले में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की है।"