Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

उत्तर प्रदेश: हिंसा प्रभावित संभल में सुरक्षा के कडे़ इंतजाम

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद बुधवार को तीसरे दिन भी सुरक्षा बल तैनात हैं। मुगलकालीन मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद मंगलवार को संभल में हालात सामान्य होने लगे और स्कूल फिर से खोले गए।
जरूरी चीजों के सामान बेचने वाली कई दुकानें भी चालू हो गईं। हालांकि, इंटरनेट अभी भी बंद हैं।

दोनों समुदायों ने एकता बनाए रखने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात है और संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स की टीमें हैं। अधिकारियों ने 30 नवंबर तक संभल में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दिया है।

जिला सूचना अधिकारी ब्रिजेश कुमार ने मंगलवार को पीटीआई-वीडियो को बताया था कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार शाम चार बजे तक संभल तहसील में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। जिले के कुछ हिस्सों में हालात शांत दिखाई दे रहे हैं, लेकिन कोट गर्वी इलाके में शाही जामा मस्जिद के आस-पास सुनसान रहा।