उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गंगा नदी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सावन छपरा गांव में रहने वाल विनय गोंड, संदीप गोंड और वसीम गुरुवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से घर से निकले थे लेकिन रास्ते में वे जगदीशपुर गांव में गंगा घाट पर नहाने
लगे। इसी दौरान तीनों डूब गए।
उन्होंने बताया कि गांव वालों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद गोतााखोरों की मदद से लड़कों की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों मृतकों के शव शुक्रवार सुबह गंगा घाट के किनारे मिले। तीनों की उम्र 15 से 16 साल है।
उत्तर प्रदेश: बलिया में गंगा नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे
You may also like
पीएम मोदी 27-28 अप्रैल को सिक्किम दौरे पर, 4000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात.
बरेली के कॉलेज मैदान और संभल की फैक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नहीं.
दिल्ली के स्कूलों में ‘पानी की घंटी’ पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखने की कोशिश.
भीषण गर्मी के बीच अस्पताल अलर्ट पर, लू से बचाव के लिए खास इंतजाम.