उत्तर प्रदेश में अयोध्या रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।शनिवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मचे भगदड़ के बाद सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। कई यात्रियों ने स्टेशन पर व्यवस्था की तारीफ की।
एक यात्री ने बताया, "नियमित घोषणाएं की जा रही हैं और वे ट्रेन शेड्यूल को समय पर अपडेट कर रहे हैं, जिसे यहां डिस्प्ले पर देखा जा सकता है।" रोजाना करीब डेढ़ लाख यात्रियों के लिए 300 से ज्यादा स्टाफ तैनात किए गए हैं। उनपर नजर रखने के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
अयोध्या आरपीएफ इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने कहा कि रेलवे बल सतर्क है और निगरानी के लिए लगातार सीसीटीवी का इस्तेमाल कर रहा है। भीड़ पर काबू पाने के लिए रोज स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।