उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में रविवार रात को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने रेप के आरोपित को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने के बाद घायल हालात मे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आरोपित का नाम दीपक उर्फ मुल्ला है, जो कि शिकोहाबाद की बेकार सखा कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "लड़की से रेप के मामले में जांच की जा रही है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी देखी गई हैं।" शनिवार को शिकोहाबाद में आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किया गया था।