उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने 6.7 किलोग्राम ड्रग्स के साथ चार ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित नेपाल से ड्रग्स लेकर उत्तर प्रदेश के औरैया पहुंचे थे। पुलिस ने दो महिला और पुरुष समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके साथ एक मासूम बच्चा भी है।
बरामद की गई छह किलो 700 ग्राम चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस की टीम को खबर मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि आरोपित राजकुमार दुबे औरैया के रोशनगपुर गांव का रहने वाला है। जबकि उसके साथ पकड़े गए बाकी लोग नेपाल के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक राजकुमार दुबे के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं।
उत्तर प्रदेश: औरैया में 6.7 किलो ड्रग्स के साथ अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार
You may also like
शिक्षा प्रणाली एक होगी तभी खत्म होगा जातिवाद: संत बाबा हरजीत सिंह.
सनातन धर्म मीट नहीं रहा, बल्कि सिकुड़ रहा है: स्वामी दयाराम योगानंदाचार्य.
चंडीगढ़ में 30 अप्रैल से 10वां राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, जेपी नड्डा करेंगे उद्घाटन.
बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 3:30 बजे तक 78.68% मतदान.