उत्तर प्रदेश के रामपुर में रविवार को वन विभाग ने एक तेंदुए को पकड़ा। विभाग ने वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट और पुलिस की मदद से खलखेड गांव में तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। इसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पकड़े जाने के बाद तेंदुए को बेहोशी की दवा देकर पिंजरे में डाल दिया गया।