Breaking News

छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी     |   पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग     |   बंगाल में IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट     |   सलीम डोला को लेकर दिल्ली से मुंबई लेकर जाएगी NCB की टीम     |   बंगाल चुनाव: भवानीपुर में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प     |  

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे बरेली-इटावा के रास्ते पर बरखेड़ा जयपाल चौराहे के पास हुआ जब जिले के कांट कस्बे के निवासी रियाजुल अली परिवार के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई।

एसपी राजेश एस. ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला और मदनापुर के सरकारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया और पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान 45 साल के रियाजुल, 42 साल की आमना, नौ साल की बच्ची गुड़िया, 32 साल की तमन्ना और छह साल की बच्ची नूर की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी समेत कई अधिकारी रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराई। एसपी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक रियाजुल के चाचा शमशेर अली ने बताया कि रियाजुल दिल्ली में रहकर ही कपड़ों का कारोबार करता था और दो दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ यहां आया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में मारे गए लोगों को प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए